
अमर वैदिक संस्थान द्वारा संचालित अमर सिंह भाटी खेल संस्थान उ० मा० विद्यालय, खरखौदा (अमरोहा) ग्रामीण बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ खेल का सही वातावरण देता है। विद्यालय यूपी बोर्ड (माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश) के पाठ्यक्रम पर चलता है।
पढ़ाई के साथ कुश्ती और योग का नियमित अभ्यास यहाँ की पहचान है, जिसके परिणामस्वरूप हमारे विद्यार्थियों ने मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं।
विद्यालय में 35 बच्चों की पढ़ाई, किताब और ड्रेस का पूरा खर्च विद्यालय द्वारा वहन किया जाता है। हॉस्टल व्यवस्था के अंतर्गत 10 बच्चों के रहने-सहने, खेल और पढ़ाई का खर्च संस्थान उठाती है, और प्रतिभा खोज के माध्यम से हर वर्ष कई बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। आर्मी, नवोदय और सैनिक विद्यालय की तैयारी भी कराई जाती है।
मुख्य बातें
- नर्सरी से कक्षा 10 तक शिक्षा
- यूपी बोर्ड पाठ्यक्रम
- 35 बच्चों की पढ़ाई, किताब और ड्रेस का पूरा खर्च विद्यालय द्वारा
- 10 बच्चों के लिए हॉस्टल – रहना-सहना, खेल और पढ़ाई
- प्रतिभा खोज से हर वर्ष कई बच्चों को निःशुल्क शिक्षा
- आर्मी, नवोदय और सैनिक विद्यालय की तैयारी
- ऑनलाइन प्रवेश पूछताछ





